Noida Crime: नोएडा में सरेआम प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के नीचे मारी गोली

Noida Crime: नोएडा में सरेआम प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के नीचे मारी गोली

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के नीचे दो लोगों ने बीती रात एक प्रॉपर्टी डीलर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक प्रॉपर्टी डीलर को मीटिंग करने के लिए मेट्रो स्टेशन के नीचे बुलाया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी मृतक के जान पहचान के ही हैं। नोएडा के डीसीपी ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी हैं। सेक्टर 142 थाना प्रभारी ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद के दो युवक और नवेंद्र कुमार झा के बीच में सेक्टर 82 की एक प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इस झगड़े को सुलझाने के लिए नवेंद्र झा को खोड़ा कॉलोनी के दोनों युवकों ने मेट्रो स्टेशन 137 के नीचे मीटिंग करने के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई। आरोप है कि खोड़ा कॉलोनी निवासी युवकों ने नवेंद्र के सिर में गोली मार दी।

घटना की सूचना लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पास के अस्पताल में एडमिट कराया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक भी मूल रूप से खोड़ा कॉलोनी का ही रहने वाला था। जांच में सामने आया है कि पूर्व में भी दोनो पक्षों में कई बार विवाद हुआ है। डीसीपी सेंट्रल जोन ने आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए दो टीमों का गठन कर दिया है। उनका दावा है कि जल्दी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img