Greater Noida Crime:​​ ग्रेटर नोएडा में 4 शातिर किस्म के मोबाइल स्नैचर और वाहन चोर गिरफ्तार

Greater Noida Crime:​​ ग्रेटर नोएडा में 4 शातिर किस्म के मोबाइल स्नैचर और वाहन चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा 2 पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, नोएडा में पुलिस ने एक बड़े ही शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान चार चोरों को गिरफ्तार किया है। यह लोग मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा 2 पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से 7 चोरी की मोटरसाइकिल और 12 छीने हुई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दरअसल, चेकिंग के दौरान लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से 4 चोरों को गिरफ्तार किया गया है इस दौरान विशाल, राहुल उर्फ पिन्टू, तरुण व मनीश को सिग्मा-1 बस स्टॉप से गिरफ्तार किया गया है।

एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि यह चोर शातिर किस्म के वाहन चोर और मोबाइल स्नैचर है, जिनका एक गिरोह है। गिरोह का सरगना विशाल है। राहुल उर्फ पिन्टु व तरूण व मनीष इस गिरोह के सदस्य हैं। यह गिरोह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में रेकी करके दो पहिया वाहनों की चोरी करते हैं। वाहनों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर और अवैध हथियार लगाकर राहगीरों से मोबाइल फोन छीन लिया करते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोनों को बेचकर अवैध धन अर्जित करते हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।इन सभी आरोपियों के ऊपर नोएडा एनसीआर क्षेत्र में अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img