बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं को लूटा

अमर सैनी
नोएडा। बदमाशों पर पुलिस एनकाउंटरों का कोई असर नहीं हो रहा है। इस बार बदमाशों ने दो महिलाओं को शिकार बनाया है। बदमाशों ने महिलाओं से नकदी, मोबाइल और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सेक्टर-24 पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 56 में रहने वाली योगिता ने बताया कि वह 3 सितंबर की रात करीब 9 बजे मोदी मॉल से एडोब स्क्वायर की तरफ जा रही थी, तभी नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर उसके दो मोबाइल फोन और 2 हजार रुपये नकद लूट लिए। घटना के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर करीब 10 दिन बाद केस दर्ज किया है।

एक सप्ताह बाद केस किया दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में अरनया सोसायटी निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी हीरालाल ने बताया कि 5 सितंबर को वह अपने पति के साथ सेक्टर 119 स्थित अपने फ्लैट से शाम के समय सामान खरीदने जा रही थी। जैसे ही वह अपनी सोसायटी से थोड़ा आगे बढ़ी तो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए। उन्होंने 112 नंबर कई बार मिलाया, लेकिन फोन नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने थाना सेक्टर-113 पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने एक सप्ताह बाद केस दर्ज किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img