बस ने बाइक सवार को कुचला, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर की नारेबाजी

अमर सैनी

नोएडा। थाना ईकोटेक 1 क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दुकानदार को कुचल दिया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि मुआवजे और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार सुबह भी धरना जारी रहा।

जानकारी के मुताबिक दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अता फतेहपुर गांव निवासी नाजिम (28) ग्रेटर नोएडा में एक दुकान पर काम करता था। मंगलवार रात नाजिम बाइक से अपने घर लौट रहा था। गांव से कुछ दूर यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक मोबाइल कंपनी की बस तेज रफ्तार से आ रही थी। आरोप है कि चालक की लापरवाही के कारण नाजिम बस के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नाजिम के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर गुस्साए ग्रामीणों ने रात भर धरना प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में स्थित मोबाइल कंपनियों के चालक अक्सर तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिसके कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहना है कि जब तक कंपनी से उन्हें मुआवजा नहीं मिल जाता और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे धरना जारी रखेंगे। मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उसकी मौत से परिजन काफी दुखी हैं।

पुलिस आश्वासन पर माने परिजन
बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मुआवजे और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिसके बाद परिजनों ने शव के पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img