एडवोकेट ने खाकी पर लगाए गंभीर आरोप, डिप्टी सीएम और एमपी से की शिकायत

अमर सैनी

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र में जुनेदपुर गांव में बीती 9 अगस्त को एक वकील के घर में चोरी हुई थी। चार नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए गांव के ही सतेंद्र और कमल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित एडवोकेट का आरोप है कि पुलिस ने फर्जी खुलासा किया है। आरोप है कि घर से 6 लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई थी, लेकिन आरोपियों से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पीड़ित वकील श्रीचंद नागर ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और सांसद महेश शर्मा से शिकायत की। पुलिस पर फर्जी खुलासे का आरोप पीड़ित के बेटे अंकित नागर का आरोप है कि पुलिस ने चोरी की घटना का फर्जी खुलासा किया है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में कैद चार चोरों की तस्वीरें पुलिस को उपलब्ध कराई गई थीं। लेकिन पुलिस गिरफ्तार लोगों से चोरी का कोई सामान बरामद नहीं कर सकी। इसके अलावा पुलिस को अन्य दो चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि उच्चाधिकारियों के दबाव के चलते पुलिस ने निर्दोष लोगों को फंसाया है। पीड़ित ने डिप्टी सीएम और सांसद से मामले को एसओजी को ट्रांसफर करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना का सही पर्दाफाश किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम लगातार प्रयास कर रही है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img