बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर किया प्रदर्शन

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 11 स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 6 वर्षीय बच्ची को 3 सितंबर को स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य में लगे मजदूर द्वारा अश्लीलता से छूने के मामले में वहां पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने मंगलवार को स्कूल पहुंचकर अपना विरोध जताया। अभिभावकों ने कहा कि उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता है। अभिभावकों के विरोध की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंच गए।
पुलिस उपायुक्त रामबदन सिंह ने बताया कि स्कूल पहुंचे अभिभावकों से बात की गई। अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे, और वे तुरंत स्कूल प्रबंधन से बात करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन से बात की गई। गुरुवार को स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच बातचीत होगी। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। थाना सेंटर 24 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि रविवार रात को सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 12 स्थित मॉडर्न स्कूल (जूनियर विंग) में 6 वर्षीय बच्ची को गलत तरीके से छूने वाले मुख्य आरोपी को थाना सेंटर 24 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img