Delhi: दिल्ली के प्रताप नगर इलाके में एक ई-रिक्शा ड्राइवर की करंट लगने से मौत

Delhi: दिल्ली के प्रताप नगर इलाके में एक ई-रिक्शा ड्राइवर की करंट लगने से मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली थाना हर्ष विहार अंर्तगत प्रताप नगर इलाके में एक ई-रिक्शा ड्राइवर की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुतेग बहादुर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक दीपू उम्र 30 की बॉडी परिजनों को सौंप दिया है। हर्ष विहार थाने में लापरवाही से मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने ई-रिक्शा पार्किंग का इलेक्ट्रिक इंस्पेक्टर से इंस्पेक्शन करवाया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम समेत सभी रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। दीपू परिवार के साथ हर्ष विहार के प्रताप नगर में रहते थे। फैमिली में पत्नी, छह साल की बेटी और पांच साल का बेटा है। वह ई-रिक्शा चलाकर जैसेतैसे अपने परिवार का गुजारा करते थे।

परिजनों का कहना है कि दीपू गुरुवार दोपहर को एक ई-रिक्शा की पार्किंग में थे। इसी दौरान उन्हें करीब 1ः30 बजे करंट लगने की बात सामने आई है। अचेत हालत में उन्हें गुरुतेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत करार दे दिया। पुलिस ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया है। पुलिस अब पार्किंग और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि सबोली एक्सटेंशन स्थित पार्किंग एक मकान के ग्राउंड फ्लोर के एक हिस्से में बनाई गई है। इसमें चार्जिंग के पॉइंट्स भी बने हुए हैं। मालिक के तौर पर हीरा सिंह का नाम सामने आया है। पुलिस ने फिलहाल लापरवाही से मौत समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों का कहना है कि पार्किंग अवैध रूप से चल रही थी, जिसमें डॉमेस्टिक मीटर से कमर्शल चार्जिंग हो रही थी। दीपू की मौत से पत्नी और दोनों बच्चों के आगे खाने-पीने और पढ़ाई जारी रखने का संकट खड़ा हो गया है।

आए दिन ई रिक्शा चार्जिंग के दौरान करंट लगने के हादसों की सबसे बड़ी वजह ये है कि सरकार ने अब तक ई रिक्शा के लिए सुनियोजित तरीके से चार्जिंग इंफ्रॉस्ट्रक्चर तैयार नहीं किया। नतीजा ये है कि कुछ जगहों पर लोगों ने अस्थायी तौर पर ऐसे चार्जिंग स्टेशन बना दिए हैं, जहां न तो पूरा सिस्टम बना है और न ही सेफ्टी का ध्यान रखा जाता है। इसी का नतीजा है कि ई रिक्शा वाले इस तरह के जुगाड़ू चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं और वहां सेफ्टी के इंतजाम न होने की वजह से ऐसे हादसे हो जाते हैं। सरकार को ई रिक्शा के लिए भी दिल्ली के हर एरिया में ऐसे चार्जिंग स्टेशन बनाने चाहिएं, जो सुरक्षित हों और ई रिक्शा वाले उचित कीमत देकर अपने ई रिक्शा को चार्ज करा सकें।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img