Delhi Crime: दिल्ली में नशे की लत को पूरा करने के लिए युवक ने अपने चाचा के घर में ही की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली में नशे की लत को पूरा करने के लिए युवक ने अपने चाचा के घर में ही की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला के जगतपुरी इलाके में नशे की लत को पूरा करने के लिए एक युवक ने अपने चाचा के घर में ही चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया. पुलिस ने आरोपी को एक रिसीवर के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से चुराया गया एक गैस सिलेंडर और एक मोबाइल बरामद हो गया है. शाहदरा जिला के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू लूथरा के तौर पर हुई है,जबकि रिसीवर की पहचान सरफराज के तौर पर हुई है.

डीसीपी ने बताया कि 2 सितंबर को जगतपुरी में रहने वाले हरबंस लूथरा ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसे ऐसा कहा कि उसके भतीजे ने उसके घर में चोरी की है और वह चुराया गया 4 बड़े गैस सिलेंडर, 02 छोटे सिलेंडर, 03 सीलिंग फैन, 02 पानी की मोटर और 01 मोबाइल फोन वापस नहीं कर रहा है. इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई और आरोपी मोनू लूथरा को गिरफ्तार कर लिया गया.मोनू लूथरा ने बताया कि उसने चुराए गए सामान कोसरफराज नाम के कबाड़ी से भेज दिया है.

इसके बाद पुलिस ने सरफराज के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया उसके पास सेचुराया गया एक गैस सिलेंडर बरामद हुआ है. इसके अलावा उसने एक शख्स से मोबाइल बेचा था उसे भी बरामद कर लिया गया है. लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी मोनू लूथरा ने बताया की उसने 8वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की है, बुरी संगत में पड़ गया था और उसे नशे की लत लग गई थी। इस लत ने उसके सामान्य जीवन जीने की क्षमता को काफी प्रभावित किया है, जिससे वह अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करने लगा.

वह पहले भी चोरी कर चुका है और पिछले 03 वर्षों से चोरी कर रहा है. उसने आगे खुलासा किया कि नशे की लत के कारण उसने अपने चाचा के घर को निशाना बनाया, पुलिस ने लूथरा के परिवार को उसके लिए पेशेवर परामर्श लेने और उसे नशा मुक्ति कार्यक्रम में नामांकित करने पर विचार करने की सलाह दी है। पुलिस ने परिवार को विभिन्न नशा मुक्ति सहायता कार्यक्रमों के बारे में भी बताया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img