टोपी गैंग की पुलिस से मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में गोली लगी

अमर सैनी

नोएडा। इकोटेक 3 थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। बाकी बदमाश मौके से भाग गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।28 अगस्त को इन बदमाशों ने थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर डकैती की थी।यह गिरोह काफी शातिर है और टोपी पहनकर वारदात को अंजाम देता था। इस गिरोह के छह बदमाश अभी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

28 अगस्त को इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के सरस्वती एन्क्लेव में 8 से 10 बदमाशों ने एक घर में घुसकर डकैती की थी और मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद इस घटना का खुलासा करने के लिए डीसीपी सेंट्रल नोएडा के नेतृत्व में 5 टीमें बनाई गई थीं। इन बदमाशों की तलाश के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया।करीब 500 कैमरों की फुटेज खंगाली गई और 50 से ज्यादा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। आज पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक स्विफ्ट कार, 2 तमंचे, जिंदा कारतूस, 39700 रुपये नकद और 2 तोला पिघला हुआ सोना बरामद किया है। बाकी लोग फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

टोपी पहनकर वारदात को देते थे अंजाम
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इस गिरोह के सभी लोग चेहरा छिपाने के लिए टोपी का इस्तेमाल करते हैं, ताकि कोई उन्हें आसानी से पहचान न सके। इसके साथ ही वारदात को अंजाम देने के बाद ये लोग सड़क पर अपनी चप्पल या जूते फेंककर भाग जाते थे। ताकि वारदात को अंजाम देकर तेजी से भाग सकें। ये लोग रेकी के लिए ठेले का इस्तेमाल करते थे। घूमते-घूमते ये घर को चिन्हित करते थे और फिर रात में डकैती और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img