सड़क किनारे युवक का शव मिला

अमर सैनी

नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र में सड़क के किनारे एक युवक की लाश मिली है। शव पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका जताई है। जबकि पुलिस सड़क हादसे में मौत होने की आशंका जता रही है।

मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि तिलपता कंटेनर डिपो के पास एक 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि शव पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। वहीं, पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना के कारण हुई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा। फिलहाल इस मामले की जांच के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना की जांच की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img