पुलिस ने चोरी रोकने के लिए बनाया प्लान, खाकी के हाथ मजबूत करेंगे गांव के नौजवान

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में इन दिनों चोरी की वारदातें काफी बढ़ गई हैं। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए एक प्लान बनाया है। थाना दनकौर क्षेत्र की बिलासपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत होने वाली चोरों को रोकने के लिए पुलिस ने गांव के नौजवानों को अपने जोड़ने का निर्णय लिया है। बिलासपुर पुलिस चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह ने गांवों में ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया है, जिसमें प्रत्येक गांव के युवाओं को शामिल किया गया है।

चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के लिए प्रत्येक गांव के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुप के जरिए गांव में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत सूचना साझा की जाएगी। यह टीम पुलिस के साथ मिलकर चोरों पर नजर रखेगी और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देगी। साथ ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई भी करेगी।उपेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि रात में अंधेरा होने के कारण कुछ गांवों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्राधिकरण अधिकारियों को पत्र लिखकर स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है।

पुलिस की रणनीति की हो रही सराहना
ग्रामीणों की मदद से एक ग्राम सुरक्षा समिति बनाई गई है, ताकि आरोपियों पर नजर रखी जा सके और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस पहल को लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित हैं और पुलिस की इस नई रणनीति की सराहना कर रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img