आईटीबीपी के डॉक्टर और सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर में हुई मारपीट

अमर सैनी

नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के आईटीबीपी (भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल) परिसर में एक डॉक्टर और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में तैनात एक सब इंस्पेक्टर के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में आईटीबीपी में कार्यरत डॉक्टर लतीफ मलिक ने बताया कि 31 अगस्त को सीआईएसएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहित झकरोला अपने तीन अन्य अज्ञात साथियों के साथ आईटीबीपी परिसर स्थित उनके घर पर आया और उनकी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

सब इंस्पेक्टर का आरोप
इस मामले में सीआईएसएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहित झकरौला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आईटीबीपी में तैनात डॉक्टर लतीफ उनके बच्चों के साथ बदसलूकी कर रहा था। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने उसके साथ भी मारपीट की और उसका गला पकड़कर नीचे गिरा दिया। उसके सिर को दांतों से काट लिया। पीड़ित के मुताबिक इस घटना में उसे काफी चोटें आई हैं। आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित का आरोप है कि इस घटना में उसके पिता और मां भी शामिल थे। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान पता चला कि दोनों पक्षों के बच्चों के बीच खेलते समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img