पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर’

अमर सैनी

नोएडा। एयरपोर्ट में जमीन जाने की वजह से पैतृक हिस्सों को लेकर लोग एक दूसरे की जान लेने पर तुले हुए हैं। रन्हेरा गांव में शनिवार को 90 गज पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर तीन भाई आमने सामने आ गए। खूनी संघर्ष में तीनों घायल हो गए। एक भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि रन्हेरा निवासी अनिल कुमार कई वर्ष पूर्व अपनी पैतृक जमीन गांव के ही एक व्यक्ति को बेचकर खुर्जा रहने लगा था। रन्हेरा गांव एयरपोर्ट के दूसरे चरण में विस्थापित होना है। ऐसे में विस्थापित परिवारों को टाउनशिप में मकान और विस्थापन प्रभावित व्यक्तियों को नौकरी के बदले 5 लाख मुआवजा दिया जाना हैं। इसी के चक्कर में अनिल तीन दिन पहले गांव पहुंचा। अपने चचेरे भाई अवधेश और कुशल पुत्र जयभगवान से पैतृक मकान में अपना 90 गज का हिस्सा मांगने लगा। जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। शनिवार को अनिल पुराने संपत्ति विवाद में न्यायालय में तारीख करने आया था। आरोप है कि वह अपने गांव रन्हेरा पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने घर में रखे फावडे से अवधेश के सिर पर हमला बोल दिया। खून से लथपथ अवधेश जमीन पर गिर पड़ा। कुशल और कुछ महिलाओं ने बीच बचाव का प्रयास किया। लेकिन कुशल भी घायल हो गया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि पीडि़त पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img