पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी दबोचा

अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। वह अपने को 2000 बैच का आईपीएस बताता था। रॉ में डीआईजी लेवल का अधिकारी होने का दावा करता था। पुलिस ने इसके पास से एक फर्जी आईडी बरामद की है। आरोपी की पहचान इंद्रानिल रॉय के रूप में हुई है। वह 24 परगना वेस्ट बंगाल का रहने वाला है। ये फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर रौब दिखाता था।

एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस को सूचना मिली एक एक व्यक्ति सेक्टर-51 के एक होटल में रुका है। होटल का किराया मांगने पर वो अपने को रॉ का डीआईजी लेवल का अधिकारी बताकर रौब जमा रहा है। फर्जी आईडी दिखा कर पैसे ना दे कर होटल के कर्मचारियों को अपने पद का रौब दिखा रहा था। यह नहीं बार बार किराया मांगे जाने पर इन्द्रानिल रॉय पैसे नहीं दे रहा और कर्मचारियों से बोल रहा है अच्छा पैसा मिलने पर वो सभी को सरकारी नौकरी लगवा देगा। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल क्वाडिस एच 22 सेक्टर 51 नोएडा होटल पर पहुंची। यहां आरोपी इंद्रानिल से बातचीत की। इसके बाद उसकी आईडी को वेरिफाइड किया। ये फर्जी निकली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

ट्रांसपोर्ट के काम में हुआ था घाटा
पूछताछ में फर्जी आईपीएस ने बताया कि वह पहले एक ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करता था। कुछ साल से उसके बिजनेस में मुनाफा नहीं हो रहा था। ये फर्जी आईडी इन्द्रानिल रॉय ने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए खुद बनाये ताकि जरूरत पड़ने पर वह इस आईडी का फायदा उठा सकें।

होटल में परिवार से रुका था
आरोपी होटल में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रुका था। ये दो से तीन दिन होने पर जब किराया मांगा तो इसकी खुलासा हूआ। बताया गया कि इसी तरह ये पहले भी गाजियाबाद के वसुंधरा में भी होटल में परिवार के साथ रुका था। आरोपी खुद को वर्ष 2000 बैच का आईपीएस अधिकारी बता रहा था। पुलिस ने उसके पास से राॅ का फर्जी आई कार्ड भी बरामद किया है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img