अफगान खिलाड़ियों ने अभ्यास में बहाया पसीना

अमर सैनी
नोएडा। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने खेले जानी वाली टेस्ट शृंखला के लिए अफगान खिलाड़ियों ने शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को नेट्स पर अभ्यास किया। अफगान खिलाड़ी आठ सितंबर तक लगातार अभ्यास करेंगे। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी बाहरी व्यक्ति के स्टेडियम के अंदर प्रवेश करने पर रोक है। गेट पर 24 घंटे पुलिस का कड़ा पहरा कर दिया गया है। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मुकाबलों की सीरीज का एकमात्र मैच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नौ से 13 सितंबर तक खेला जाना है। इसको लेकर पिछले एक माह से युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। पिच और दर्शक दीर्घा सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा चुका है। तय शेड्यूल के तहत अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम बुधवार को ही ग्रेटर नोएडा पहुंच गई थी। शुक्रवार दोपहर दो बजे खिलाड़ी स्टेडियम में पहुंचे और पिच का निरीक्षण कर नेट्स पर अभ्यास किया।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने प्रारंभिक स्तर पर जो टीम घोषित की है,उसमें हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, शाहिदुल्लाह कमाल, अब्दुल मलिक, बहीर शाह महबूब, इकराम अलीखेल (विकेटकीपर), रहमत शाह, गुलबदीन नायब, अफसर जजई (विकेटकीपर), जियाउर्रहमान अकबर, शम्सुर्रहमान, नवीद जादरान, कैस अहमद, अजमतुल्लाह ओमरजई, जहीर खान, निजात मसूद, फरीद अहमद मलिक, नवीद जादरान, खलील अहमद, यामा अरब आदि शामिल हैं।

अभ्यास के दौरान प्रदर्शन के आधार पर अंतिम रूप से टीम की घोषणा की जाएगी। प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि टेस्ट मैच से जुड़ी तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के सदस्यों द्वारा जो दिशा निर्देश दिए गए थे, उसके अनुसार व्यवस्था की गई है। यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, जो थोड़ी बहुत कमियां हैं, उन्हें मैच शुरू होने से पहले दूर कर लिया जाएगा।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img