Delhi Jal Board: बीजेपी का बड़ा दावा, दिल्ली जल बोर्ड में 28,400 करोड़ का हुआ है घोटाला

बीजेपी का बड़ा दावा, दिल्ली जल बोर्ड में 28,400 करोड़ का हुआ है घोटाला

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता और अन्य बीजेपी विधायकों ने जल बोर्ड में व्यापक भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की वित्तीय स्थिति गंभीर हैं, लेकिन इसके बावजूद रिपोर्ट्स सदन के सामने नहीं लाई जा रही हैं. विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मार्च में मुख्य सचिव ने दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी को एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें वित्तीय गड़बड़ियों का उल्लेख था. इस रिपोर्ट को सदन में प्रस्तुत किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया.

विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों से जल बोर्ड की बैलेंस शीट नहीं तैयार की गई है और 2021, 2022, और 2023 की बैलेंस शीट भी अभी तक तैयार नहीं हुई है. इसके बावजूद, दिल्ली सरकार ने जल बोर्ड को 28,400 करोड़ रुपये का फंड दिया, लेकिन फिर भी जल बोर्ड के पास धन की कमी का हवाला दिया जा रहा है. बीजेपी विधायक ओपी ने कहा कि दिल्ली को लंदन या पेरिस बनाने का दावा किया गया था, लेकिन अब यहां लोगों को पीने का साफ पानी भी नहीं मिल रहा है. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में जल बोर्ड का कोई काम सही ढंग से नहीं हो रहा है और सीवर की समस्या से लोग परेशान हैं. छतरपुर विधायक करतार सिंह तवर ने भी आरोप लगाया कि जल टैंकरों की पेमेंट में देरी हो रही है, जिससे टैंकर चालक हड़ताल पर जाने की धमकी दे रहे हैं.

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img