सेक्टर के पार्क में बच्ची पर किया हमला, कई जगह काटा

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में कुत्तों का आतंक बरकरार है। इस बार कुत्तों के झुंड ने सेक्टर ज्यू3 में एक आठ साल की बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची के शरीर पर कई जगह काट लिया। इस बीच स्थानीय लोगों ने कुत्तों को भगाकर बच्ची की जान बचाई। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है।
सेक्टर के मकान नंबर 326 में पवन सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। चार दिन पहले उनकी बेटी करीब पांच बजे पार्क में खेल रही थी। अचानक कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। इस दौरान बच्ची ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद कुत्ते ने बच्ची के पैर, हाथ और कमर पर दांतों से काट लिया। हाथ पर कुत्ते के काटने से घाव बन गया और खून बहने लगा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने कुत्तों को वहां से भगाया और बच्ची की जान बचाई।

कई बार कर चुके शिकायत
सेक्टर निवासी मनीष ने बताया कि सेक्टर में आवारा कुत्तों की संख्या हर दिन आधी होती जा रही है। आए दिन आवारा कुत्ते किसी न किसी निवासी पर हमला कर देते हैं, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कई बार प्राधिकरण से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img