ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी मेट्रो की मांग को लेकर करेंगे आंदोलन

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट प्राधिकरण कार्यालय के सामने पार्क में रविवार शाम को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए मेट्रो के बैनर तले क्षेत्र के निवासियों ने बैठक की। बैठक के संयोजक रवि भदौरिया ने कहा कि मेट्रो का काम जल्द शुरू कराने के लिए सभी निवासी बड़ा आंदोलन करेंगे। इसके लिए एक मंच भी बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण लोगों की संख्या के हिसाब से सुविधाएं नहीं दे रहा है। वेस्ट में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं है। सड़कों पर आए दिन जाम लगता है। मेट्रो आने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर रमन प्रकाश, निशांत शेखर, डीके जयसवाल, अरविंद कुमार अविनाश, कपिल खरे, कन्हैया गुप्ता, पंकज सिंह, विकास राठौड़, राज चौधरी, लालमोहन, शैलेश, नकुलेश्वर, रंजुरवी, लक्ष्मण दत्त शर्मा, अजय रस्तोगी, नारायण गुप्ता, प्रवीण श्रीवास्तव, अमित लोहिया, मंटू कुमार, अनुपम वैसा, रमेश चंद्र भट्ट, ऋषि अग्रवाल, संजय चटर्जी और प्रवेश तिवारी मौजूद थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img