Noida Fire: नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग के रिसेप्शन में आग, समय रहते बुझाई गई

Noida Fire: नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग के रिसेप्शन में आग, समय रहते बुझाई गई

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-74 स्थित नॉर्थ आई के निर्माणाधीन आवासीय भवन के ग्राउंड फ्लोर पर बने रिसेप्शन एरिया में गुरुवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। दरअसल यह बिल्डिंग 65 माले की बन रही है। आग इसके रिसेप्शन एरिया में लगी। सुबह के वक्त ऑफिस खोलते ही अंदर भरे धुएं को देखकर सभी घबरा गए और इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। गनीमत रही कि जिस वक्त यह आग लगी, उस वक्त इस बिल्डिंग में कोई मौजूद नहीं था।

आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई गई है। वहां मौजूद गार्ड ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना और दमकल विभाग को दी। फिलहाल आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि सेक्टर-74 में नॉर्थ आई इमारत है। ये बिल्डिंग 65 फ्लोर की बन रही है। इसके ग्राउंड से 7 फ्लोर तक रेजिडेंशियल है, जिसमें लोग रह रहे हैं। आग की जानकारी आज सुबह 9.25 पर मिली। बताया गया कि जैसे ही आफिस खोला गया अंदर धुआं भरा था। जानकारी मिलते ही मौके पर 5 गाड़ियां भेजी गई। दमकल कर्मी फायर शूट पहनकर अंदर गए और करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान धुंआ बाहर भी निकाला गया। उन्होंने कहा, आग में किसी के फंसने की कोई जानकारी नहीं है। जिस जगह आग लगी, वो एरिया ग्राउंड फ्लोर का रिसेप्शन एरिया था। सुबह के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। गनीमत रही आग ऊपर की और फैली नहीं।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img