सोसायटी में सुरक्षा कर्मी बढ़ाने का दिया आश्वासन

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर एटा वन स्थित मिगसन ट्विन्स सोसायटी के निवासियों ने मंगलवार को सुरक्षा कर्मियों को लेकर मेंटेनेंस प्रबंधन के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य गेट पर सिर्फ एक गार्ड तैनात है। निवासियों ने सुरक्षा कर्मी बढ़ाने की मांग की। मेंटेनेंस प्रबंधन के अनुसार सुरक्षा कर्मी बढ़ा दिए गए हैं। दो दिन में इनकी संख्या और बढ़ा दी जाएगी।

सोसायटी के निवासी सुशील ने बताया कि पिछले छह दिन से सुरक्षा कर्मियों की कमी चल रही है। इसको लेकर रविवार रात को सभी निवासी सुरक्षा के लिए एकत्र हुए और मुख्य गेट पर पहरा दिया। इसके बाद पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस ने सुरक्षा एजेंसी से बात कर तत्काल पांच गार्ड बुलाए और मुख्य गेट पर तैनात कर दिए। सोमवार सुबह निवासियों ने देखा कि सभी सुरक्षा कर्मी फिर से गायब हो गए हैं। मुख्य गेट पर सिर्फ एक गार्ड मौजूद है। निवासी अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। ऐसे में मंगलवार सुबह सभी निवासी एकत्र हुए और मेंटेनेंस कार्यालय पहुंचे और सुरक्षा कर्मियों के न होने पर विरोध जताया। लापरवाही के अन्य मुद्दे भी उठाए। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस प्रबंधन ने सभी निवासियों से सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए दो दिन का समय मांगा है। वहीं मिगसन ग्रुप के मीडिया प्रभारी ने बताया कि हमारी तरफ से सुरक्षा एजेंसी को गार्ड का पूरा वेतन दिया जा चुका है। एजेंसी गार्ड को वेतन नहीं दे रही है। इससे यह समस्या हो रही है। सुरक्षा एजेंसी को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही नई एजेंसी की तैनाती की जाएगी। अभी सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती की गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img