चोरों ने कई घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी

अमर सैनी

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के पॉश इलाके पी-3 सेक्टर में चोरों ने जमकर चोरी की। चोरों ने रक्षाबंधन के दिन सेक्टर में मकान मालिक, किराएदार और एक अन्य के मकान का ताला तोड़कर कई तोले सोना, चांदी और नकदी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि चोर एक कार से सेक्टर में दाखिल हुए थे। इस चोरी ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के दावों की भी पोल खोलकर रख दी है। बताया जा रहा है कि चोर करीब 40 लाख रुपये का सोना चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर पी -3 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि सेक्टर के सी-33 मकान में हिमांशु शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। मकान के सेकेंड फ्लोर विनोद मोतला रहते हैं। हिमांशु के आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। जबकि विनोद आर्मी से रिटायर हैं। 18 अगस्त को विनोद रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने मेरठ स्थित गांव दादरी चले गए थे। जबकि 19 अगस्त की सुबह हिमांशु परिवार के साथ गुरुग्राम स्थित अपनी ससुराल चले गए थे। रात में हिमांशु लौटे तो घर पर लगा लॉक टूटा पाया। सेकेंड फ्लोर पर विनोद के घर पर लगा लॉक भी टूटा हुआ था। दोनों जगह कपड़े और दूसरे सामान अस्त व्यस्त पड़े थे। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि चोरों ने विनोद के घर से करीब 22 तोला सोना, चांदी और 71 रुपये हजार रुपये चोरी कर लिए। हिमांशु के घर से करीब 18 से 20 तोले सोना, चांदी और 20 हजार रुपये चोरी हुए हैं। सुरेंद्र शर्मा ने इसी तरह चोरों ने सेक्टर के दूसरे मकान सी-539 में भी चोरी की। चोर यहां 6 तोले सोना और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।

पुलिस का दावा, जल्द होगा खुलासा
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि इस सेक्टर में कुल 7 गेट हैं। जिसमें से दो गेट खुले रहते हैं और उन पर गार्ड रहते हैं। इन गेटों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। घटना सोमवार सुबह की है। एक संदिगध कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कार नंबर के आधार पर उसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img