देहरादून ISBT में बस में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 5 लोग जेल भेजे गए, POCSO एक्पाट समेत नए कानूनों में मामला दर्ज

देहरादून ISBT में बस में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 5 लोग जेल भेजे गए, POCSO एक्पाट समेत नए कानूनों में मामला दर्ज

नाबालिग किशोरी के साथ देहरादून आईएसबीटी में हुए गैंगरेप मामलें में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों को एक-एक कर गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने महिला आयोग की अध्यक्षा के साथ चाइल्ड वेलफेयर केयर में जाकर पीड़िता से मुलाकात कर बातचीत की। दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आते ही उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने एसएसपी देहरादून अजय सिंह को निर्देश दिए हैं कि मामले में गंभीरता से गहन जांच करते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

पुलिस जांच टीम के अनुसार, अभी तक की विवेचना के दौरान जांच में आया कि बीते 12/13 अगस्त 2024 को देर रात्रि लगभग 2 बजे के आसपास उक्त नाबालिक बालिका के साथ दिल्ली से देहरादून आयी बस में दुष्कर्म होना प्रकाश में आया हैं। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए घटना में प्रयुक्त बस के सम्बंध जानकारी करते हुए उसे कब्जे में लिया गया हैं। वही घटना में शामिल सभी 05 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वही कब्जे में ली गई बस से फॉरसिक टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम द्वारा गहनता से विवेचना प्रचलित हैं।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img