Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Kolkata Doctor Case: राज्यपाल बोले- पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं, राज्य सरकार इस मुद्दे पर असंवेदनशील

राज्यपाल बोले- पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं, राज्य सरकार इस मुद्दे पर असंवेदनशील

कोलकाता के सरकारी आर जी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्‍टर के साथ रेप की घटना पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बंगाल सरकार की आलोचना की है. सीवी आनंद बोस ने कहा कि बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह नहीं है. बंगाल ने अपनी महिलाओं को निराश किया है. समाज ने नहीं बल्कि मौजूदा सरकार ने महिलाओं को निराश किया है. बंगाल को उसके पुराने गौरव पर वापस लाया जाना चाहिए, जहां महिलाओं को समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त था. महिलाएं अब गुंडों से डरती हैं, यह सरकार ने पैदा किया है जो इस मुद्दे के प्रति असंवेदनशील है.

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना में मृत डॉक्टर के परिजन के बयान पर उन्होंने कहा, “मैं मां की भावनाओं का सम्मान करता हूं. कानून अपना काम करेगा.” बता दें कि कोलकाता के सरकारी आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्‍टर के साथ रेप और फिर उसकी हत्या के मामले में देशभर के रेजीडेंट डॉक्‍टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर देशभर में स्वास्थ्यकर्मियों और संस्थानों की सुरक्षा के लिए अध्यादेश के जरिये केंद्रीय कानून बनाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *