आनंद पर्वत के थान सिंह नगर में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने बूस्टर पंप पर किया कब्जा

आनंद पर्वत के थान सिंह नगर में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने बूस्टर पंप पर किया कब्जा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

देश की राजधानी दिल्ली में अभी भी कई ऐसे इलाके हैं जहां पर जल संकट लगातार बना हुआ है आनंद पर्वत के थान सिंह नगर में भी पिछले कई दिनों से लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं जिसको लेकर आज यहां पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा और बड़ी संख्या में महिलाएं आनंद पर्वत स्थित थान सिंह नगर बूस्टिंग पंपिंग स्टेशन पर सुबह 5:00 बजे से धरने पर बैठ गई है। नाराज महिलाओं का कहना है कि लगातार कई बार हमने पानी को लेकर जल बोर्ड के अधिकारी विधायकों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और अब हम बूस्टर पंप पर जब तक बैठे रहेंगे जब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं होगा। महिलाओं का कहना है हम सुबह 5:00 से इस पूर्व बूस्टर पंपिंग स्टेशन पर बैठे हुए हैं लेकिन अभी तक कोई अधिकारी बात करने नहीं आया जबकि कल रक्षाबंधन का त्यौहार है लेकिन हम अपना त्यौहार छोड़कर आज इस बूस्टर पंप पर बैठने के लिए मजबूर है क्योंकि पानी की समस्या बहुत ज्यादा हो गई है। महिलाओं ने जल बोर्ड और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img