Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने 30 से ज्यादा दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले दो साथी ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने 30 से ज्यादा दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले दो साथी ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला कृष्णा नगर थाना पुलिस की टीम ने 30 से ज्यादा दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले दो साथी ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार क्या है गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल और मोटरसाइकिल के कई पार्ट्स बरामद हुए हैं. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग मोटरसाइकिल की चोरी कर उसके पार्ट्स को भेज दिया करते थे.शाहदरा जिला के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नदीम और आकाश के तौर पर हुई है दोनों उत्तर पूर्वी दिल्ली के रहने वाले हैं. किसी भी ने बताया कि 1 अगस्त को कृष्णा नगर थाने में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज इस मामले में शिकायत दर्ज का जांच शुरू की गई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी नदीम और आकाश की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों की निशानी पर खजूरी खास के खाली प्लॉट पर रखे गए दो चोरी का बाइक और काफी संख्या में बाइक के पार्ट्स बरामद हुए है. आरोपी ने बताया कि वह इलाके में बाइक की चोरी कर उसके पार्ट्स को बेच दिया करते थे.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img