अलग-अलग सड़क हादसों में किशोर समेत तीन लोग घायल

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों के परिजनों ने सेक्टर-113 थाने में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पहली घटना: सेक्टर-113 पुलिस को दी शिकायत में सूरजपुर निवासी रोहित शर्मा ने बताया कि 9 अगस्त को उसका भाई कृष्णपाल मोटरसाइकिल से सेक्टर-18 जा रहा था। पर्थला गोल चक्कर के पास उसने मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर दी और किसी का इंतजार करने लगा। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। कृष्णपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस और राहगीरों की मदद से पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें हैं और कई हड्डियां भी टूटी हैं। शिकायतकर्ता ने ट्रक का नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

दूसरी घटना: बिहार के जाकिर हुसैन खान ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शाइस्ता खानम सेक्टर-72 स्थित अपार्टमेंट में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही है। 29 जुलाई को जब वह जिम से घर लौट रही थी, तो सेक्टर-51 के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान उसका मोबाइल भी मौके पर ही खो गया। अगले दिन शाइस्ता के बारे में जानकारी मिली कि वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है और उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शाइस्ता को फारूक नाम के व्यक्ति ने भर्ती कराया था। लड़की के पिता ने जब इस बारे में फारूक से बात की, तो उसने कहा कि दुर्घटना उसके साथ हुई है, इसलिए इलाज में जो भी खर्च आएगा, वह देगा। हालत गंभीर होने के कारण शाइस्ता के परिजनों ने अब उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है और वह वेंटिलेटर पर है। आरोप है कि फारूक अब फोन नहीं उठा रहा है। जब दूसरे नंबर से उसे कॉल किया गया तो उसने इलाज का खर्च देने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी फारूक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तीसरी घटना: सोरखा निवासी राजकुमार झा ने शिकायत में बताया कि 5 अगस्त को उसकी पत्नी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी। रास्ते में पुश्ता रोड पर एक बाइक सवार ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची का पैर टूट गया। हादसे के बाद बाइक चला रहे युवक ने बच्ची के परिजनों से वादा किया कि अस्पताल का जो भी खर्च होगा, वह देगा।शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी बेटी का ऑपरेशन हुआ है और उसके पैर में रॉड डाली गई है। इसका खर्च 40 हजार रुपये है। जब आरोपी बाइक सवार से पैसे मांगे गए तो उसने देने से मना कर दिया। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img