कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या को लेकर GTB अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों की बढ़ी मुश्‍क‍िलें

कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या को लेकर GTB अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों की बढ़ी मुश्‍क‍िलें

रिपोर्ट: रवि डालमिया

कोलकाता में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर पूरे देश के डॉक्टरों में भारी नाराजगी है.इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने दिल्ली समेत देशभर के कई अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने आज काम बंद का ऐलान किया है. जिसके बाद पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े हॉस्पिटल गुरु तेग बहादुर अस्पताल में ओपीडी पूरी तरीके से बंद की गई जहां डॉक्टर और यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे स्टूडेंट्स ने यह हड़ताल में शामिल हुए। उनका कहना था कि जिस तरीके से कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म हुआ और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई उसे लेकर पूरे देश में आक्रोश है जिसमें हम भी अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं प्रशासन हमारी मांग अगर नहीं सुनते हैं। तो हड़ताल जारी रखेंगे।

पिछले एक महीने में जीटीवी अस्पताल में यह तीसरी हड़ताल है जहां डाक्टर अपनी सेफ्टी को लेकर प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है। वही ओपीडी पूरी तरीके से बंद होने से मरीजों को भी खास दिक्कतों का सामना करना पड़ा अस्पताल पहुंचे मरीजों को ओपीडी के गेट पर ताला टंगा हुआ मिला जिससे वह काफी परेशान रहे मरीजों ने बताया कि उन्हें बताया गया है आज डॉक्टर हड़ताल पर है और उनका इलाज आज ओपीडी में नहीं होगा इमरजेंसी पूरी तरीके से चालू रखी गई।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img