एसबीएस और लोटस वैली बने टेबल टेनिस में जिला चैंपियन

अमर सैनी

नोएडा। स्टेप बाय स्टेप (एसबीएस) स्कूल और लोटस वैली इंटरनेशनल (एलवीआई) स्कूल ने जिला अंतर विद्यालय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का अंडर-19 खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता शनिवार देर रात नोएडा स्टेडियम में संपन्न हुई। टीम इवेंट के अलावा एकल खिताबी मुकाबले भी खेले गए। प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में हिस्सा लिया। लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा एक्सटेंशन ने नोएडा के मयूर स्कूल को हराकर लड़कों का अंडर-19 खिताब जीता।

लड़कियों के वर्ग में स्टेप बाय स्टेप स्कूल ने बाल भारती स्कूल को हराकर खिताब जीता। अंडर-11 एकल वर्ग में बाल भारती स्कूल के आर्यवीर बोहरा ने एमिटी नोएडा के अयान अग्रवाल को हराकर फाइनल जीता। लड़कियों के वर्ग में कोठारी स्कूल की प्रिव्या बरुआ ने डीपीएस की कियारा दत्त को हराकर पहला स्थान हासिल किया। अंडर-13 में फॉर्च्यून स्कूल के अर्नव जैन विजेता बने।बालिका वर्ग का खिताब बालभारती की आकांक्षा ने अपने ही स्कूल की श्रेया कुकरेती को हराकर जीता। अंडर-15 में खेतान स्कूल के गर्व सिंगला ने फाइनल में बीबीपीएस के मनीत भट्ट को हराया। बालिका वर्ग का खिताब बीबीपीएस की आयुषी सिंघल ने आकांक्षा सिंघल को हराकर जीता। अंडर-17 में खेतान स्कूल के गर्व सिंगला ने मयूर स्कूल के युवान पांडे को हराकर खिताब जीता। बालिका वर्ग का फाइनल बीबीपीएस की आयुषी ने आकांक्षा को हराकर जीता। अंडर-19 में जेपी स्कूल के अयनदीप सिंह ने मयूर स्कूल के युवान पांडे को हराकर खिताब जीता। बालिका वर्ग का खिताब बीबीपीएस की आयुषी ने फाइनल में अपने ही स्कूल की समृद्धि को हराकर जीता।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img