देश विरोधी संगठनों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर भी चिन्ता जाहिर की

अमर सैनी

नोएडा। उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा की एक अहम बैठक में व्यापारियों की कई समस्याओं पर चर्चा के साथ बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन और वहां अल्पसंख्यकों पर हुए हमले पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के समय देश विरोधी संगठनों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर भी चिन्ता जाहिर की गई।

नोएडा सेक्टर 66 स्थित मामूरा में बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि अब देश-दुनिया में काफी बदलाव देखा जा रहा है। आतंकवादी गतिविधियों में काफी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में देश विरोधी ताकतें सक्रिय हो रहे हैं। तो ऐसी स्थिति में व्यापारियों, उद्यमी भाइयों को भी बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन अपने हिसाब से काम करती है, पर जनता को भी सतर्कता बरतने की जरूरत पड़ती है।

महामंत्री मनोज भाटी बताया कि जिला और पुलिस प्रशासन राष्ट्रीय त्यौहार स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर काफी अलर्ट मोड पर है। लगातार प्रमुख स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाली जगह पर जांच में जुटी हुई है। कई जगहों पर सुरक्षा के लिहाज से जांच कड़ी कर दी जाती है जिससे किसी भी प्रकार की आतंकी साजिश रचनेवाले आतंकियों के मंसूबों को नाकामयाब किया जा सके। चेयरमैन रामअवतार सिंह व्यापारियों से अपील की कि किसी भी ग्राहक का सामान दुकान पर न रखें और न किसी लावारिस वस्तुओं को छुए। इससे जान माल का खतरा संभव है। इस मौके पर अध्यक्ष नरेश कुच्छल, चेयरमैन राम अवतार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी, महामंत्री दिनेश महावर, सतनारायण गोयल, राधेश्याम गोयल, मूलचंद गुप्ता, केशव पंडित, संदीप चौहान, महेंद्र कटारिया, बृजमोहन राजपूत, सुभाष त्यागी, अमरदीप कुमार, धीरज कुमार, सुनील कुमार, रितिक कुमार, सतवीर कुमार, पियूष वालिया, अनिल गर्ग, 24 विनीत शर्मा, संजय चौहान, विपिन अग्रवाल, सुशील सिंघल, सोनवीर, ओमपाल शर्मा, अंकित कौशिक, प्रदीप चौहान, सुनील चौहान, समय सिंह, अमर चौहान, सिराज, मोनू, विपिन चौहान,धीरज अग्रवाल, प्रिंस शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img