Tihar Jailer Deepak Sharma: जेलर दीपक शर्मा सस्पेंड, डांस करते हुए पिस्टल लहराने का वीडियो हुआ था वायरल

0
1

जेलर दीपक शर्मा सस्पेंड, डांस करते हुए पिस्टल लहराने का वीडियो हुआ था वायरल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल होने के बाद मंडोली जेल के जेलर दीपक शर्मा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. तिहाड़ डीजी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड किए गए जेलर दीपक शर्मा के वीडियो की जांच अब फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को सौंप दी गई है. दरअसल, दीपक शर्मा गुरुवार शाम घोंडा से भाजपा पार्षद के पति की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे. इस कार्यक्रम का आयोजन सीमापुरी थाने के पास किया गया था. यहां दीपक शर्मा ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पिस्तौल निकाली और हवा में लहराने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पार्टी के दौरान हवा में कुछ फायरिंग भी की गई. हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर पाई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here