Noida Traffic Rule: दिल्ली से नोएडा एक्सप्रेसवे वाले पीक आवर रूटो पर 6:30 शाम से 8:30 तक नहीं चलेगी प्राइवेट बसे

दिल्ली से नोएडा एक्सप्रेसवे वाले पीक आवर रूटो पर 6:30 शाम से 8:30 तक नहीं चलेगी प्राइवेट बसे

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा यातायात विभाग बेहतर व्यवस्था के लिए अलर्ट मोड पर है. नोएडा डीसीपी यातायात ने बीते दिन बस संचालकों के साथ मीटिंग की. मीटिंग में बस डबल डेकर और अन्य बसों की खास हिदायत दी गई है. प्राइवेट बस दिल्ली से नोएडा एक्सप्रेसवे वाले पीक आवर्स रूटों पर 6:30 शाम से 8:30 तक नहीं चलेंगी. नोएडा डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने फिटनेस परमिट कागज सभी बसों के पूरे रखने की हिदायत दी है. उन्होंने कहा कि नोएडा में अब से ओवरलोडिंग बसे नहीं चलेंगे. जानकारी देते हुए बताया कि जाम की समस्याओं को लेकर बैरिकेडिंग और कुछ यूटन पर बदलाव किए जा रहे हैं.

नोएडा डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने बताया कि बस पीक आवर्स में नहीं चलेंगी. इस दौरान कोई भी बस संचालित होते मिली तो तुरंत कार्रवाई करते हुए सील कर दी जाएगी. नोएडा डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने ये निर्देश बस संचालकों के साथ मीटिंग के दौरान दिए. इस मीटिंग में आरटीओ नोएडा मौजूद रहे. बता दें कि नोएडा को जाम से बचाने को लेकर और यातायात को और बेहतर बनाने के लिए आज एक अहम मीटिंग हुई. इस मीटिंग में बस के संचालक मौजूद थे. इस दौरान उनको कई हिदायत दी गई. साथ ही ये भी बताया गया कि इस रूट में 6:30 शाम से 8:30 बजे तक कोई भी बस नहीं चल पाएगी. आदेश का पालन नहीं करने पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img