वाइस एडमिरल अनुपम कपूर ने संभाला महानिदेशक अस्पताल सेवा का पदभार

नई दिल्ली, 8 अगस्त: सर्जन वाइस एडमिरल अनुपम कपूर ने वीरवार को सशस्त्र बल अस्पताल सेवा के महानिदेशक (डीजीएचएस) का पदभार संभाला। फ्लैग ऑफिसर कपूर को 27 जून 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन दिया गया था।

डीजीएचएस (सशस्त्र बल) का पदभार संभालने से पहले सर्जन अनुपम कपूर पश्चिमी नौसेना कमान के कमांड मेडिकल ऑफिसर के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना के प्रमुख अस्पतालों, आईएनएचएस अश्विनी और आईएनएचएस संजीवनी की भी कमान संभाली है। वाइस एडमिरल कपूर ने सेना के प्रतिष्ठित सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे से प्रसूति एवं स्त्री रोग में विशेषज्ञता प्राप्त की है। इसके अलावा उन्होंने स्त्री रोग संबंधी एंडोस्कोपी में भी विशेषज्ञता हासिल की है। भारतीय नौसेना और सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें नौसेना प्रमुख और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (पश्चिम) द्वारा दो बार सम्मानित किया जा चुका है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img