बिना फिटनेस और परमिट नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस वे पर बसों का प्रवेश नहीं

अमर सैनी

नोएडा। बिना फिटनेस और परमिट वाली बसों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मानक के अनुरूप न होने वाली बॉडी, निर्धारित से अधिक सीटें और अन्य कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें आठ-आठ घंटे के चक्र में जीरो प्वाइंट पर निगरानी करेंगी।

बुधवार को सेक्टर-14ए पुलिस उपायुक्त यातायात कार्यालय में आयोजित बैठक में आरटीओ प्रवर्तन केडी सिंह गौर ने बस मालिकों को यह जानकारी दी। आरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करने वाली हर बस की फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस आदि की जांच की जाएगी। कागजात न होने पर बसों को एक्सप्रेसवे पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। जिन साधारण और स्लीपर बसों की बॉडी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है, उनमें क्षमता से अधिक यात्री बैठे हैं या उनमें अन्य कमियां हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में 38 बसें सीज की गईं और 69 बसों का चालान किया गया। बैठक में डीसीपी ट्रैफिक, एसीपी ट्रैफिक, एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img