Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

चलती कार में खिलौना बंदूक लहराने पर दो गिरफ्तार

चलती कार की सनरूफ खोलकर हवा में खिलौना बंदूक लहराना दो युवकों को महंगा पड़ गया
चलती कार में खिलौना बंदूक लहराने पर दो गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। चलती कार की सनरूफ खोलकर हवा में खिलौना बंदूक लहराना दो युवकों को महंगा पड़ गया। लोगों ने युवक के हाथ में पिस्तौल समझकर वीडियो वायरल कर दिया। फेज-वन थाना पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर 22 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ।

वीडियो सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल का है। महामाया फ्लाईओवर से दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क पर एक्सयूवी सवार युवक ने सनरूफ खोलकर गर्दन बाहर निकाली। उसके एक हाथ में मोबाइल और दूसरे हाथ में पिस्तौल जैसी दिखने वाली खिलौना बंदूक थी। युवक कभी खिलौना बंदूक से निशाना साधता तो कभी हवा में लहराता नजर आ रहा है। कुछ देर बाद युवक कार के अंदर बैठ जाता है। हाथ में मोबाइल देखकर ऐसा लग रहा है कि युवक रील बनाने की कोशिश कर रहा है। पीछे चल रही एक कार के चालक ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होने पर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां करने लगे कि युवक हवा में पिस्तौल लहरा रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार नंबर के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया। जांच में पुष्टि हुई कि युवक के हाथ में पिस्तौल जैसी दिखने वाली खिलौना बंदूक है। पुलिस ने खिलौना बंदूक भी बरामद कर ली है। युवकों की पहचान सेक्टर-12 निवासी अंश और सेक्टर-134 निवासी ऋतिक के रूप में हुई है। दोनों एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। अंश खिलौना बंदूक से रील बनाता है। दोनों दोस्त हैं। दोनों किसी अन्य दोस्त की एक्सयूवी में घूमने निकले थे। पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक मौज-मस्ती के लिए खिलौना पिस्तौल लहरा रहे थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *