बदमाशों ने गृह मंत्रालय के रिटायर्ड कर्मचारी की गोली मारकर की हत्या

अमर सैनी

नोएडा।थाना बिसरख क्षेत्र में जीवन स्टेलर सोसायटी के पास पार्क में बुधवार सुबह गृह मंत्रालय के रिटायर्ड कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बुधवार सुबह पुलिस अज्ञात बदमाशों ने जीवन स्टेलर सोसायटी के पास 68 वर्षीय हरि प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी है। वह जीवन स्टेलर सोसायटी में ही रहते थे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक की पुत्रवधू मौके पर पहुंची है। सोसायटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बुजुर्ग की हत्या क्यों की गई इसकी जांच की जा रही है। बुजुर्ग गृह मंत्रालय से सेवानिवृत्त हैं, और फिलहाल ग्रेटर नोएडा में रह रहे थे। दिनदहाड़े बुजुर्ग की हत्या से ग्रेटर नोएडा में दहशत का माहौल है। इस संबंध में डीसीपी सुनीति कर कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की 6 टीमों के साथ ही स्वाट टीम व सीडीटी टीम को सर्विलांस की मदद लेते हुए घटना के अनावरण के लिए निर्देशित किया गया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img