नोएडा प्राधिकरण 10 अगस्त से शुरू करेगा सफाईगीरी अभियान

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा को सफाई व्यवस्था में नंबर 1 बनाने के लिए प्राधिकरण लगातार काम कर रहा है। नोएडा प्राधिकरण ने इसी क्रम में सफाईगिरी अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। प्राधिकरण 10 अगस्त से अभियान शुरू करेगा। यह अभियान हर शनिवार को चलाया जाएगा। शनिवार को प्राधिकरण की दो टीमें अलग-अलग सेक्टरों में जाएंगी।

अगले तीन महीने के सफाईगीरी अभियान का शेड्यूल नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने जारी कर दिया है। इसकी शुरुआत सेक्टर-15 और 135 से होगी। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि टीम में जनस्वास्थ्य, जलकल, उद्यान और विद्युत यांत्रिक विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। टीम मौके पर जाकर आरडब्ल्यूए-एओए और स्थानीय निवासियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं को देखेगी। इन विभागों से संबंधित एजेंसियां भी संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचेंगी। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकता सफाई, पेड़ कटान, जल रिसाव, गंदा पानी आने जैसी समस्याओं का समाधान मौके पर ही शुरू करने की रहेगी। इसके बाद छोटी-मोटी समस्याओं का प्राधिकरण पांच दिन के अंदर समाधान कराएगा। हर सफाईगीरी अभियान की रिपोर्ट बनाई जाएगी, जिसमें प्राप्त शिकायतों और उनके समाधान का जिक्र होगा। अभियान में प्राधिकरण स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के बारे में लोगों को जागरूक भी करेगा। लोगों से सर्वेक्षण में अपनी प्रतिक्रिया देने की अपील की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img