दिल्ली के भागीरथ पैलेस मार्केट में दुकानों के बाहर खुले रहते हैं गटर व्यापारी हो रहे परेशान
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
दिल्ली के भागीरथ पैलेस मार्केट में दुकानों के बाहर गटर खुले रहते हैं जिस वजह से व्यापारी परेशान हो रहे है। आशीष ग्रोवर ने टॉप स्टोरी से बातचीत करते हुए बताया की कि भागीरथ पैलेस मार्केट में कम से कम 10000 दुकानें हैं लेकिन हमें यहां पर प्रशासन और सरकार की ओर से किसी तरह की कोई सहायता नहीं मिलती। आशीष ग्रोवर ने बताया की भागीरथ पैलेस मार्केट में सड़के टूटी हुई है गटर खुले हुए हैं बारिश आती है तो यहां घुटनों तक पानी भर जाता है और बहुत गंदी बदबू आनी शुरू हो जाती है। आशीष ग्रोवर ने यह भी बताया कि यहां पर शौचालय हैं लेकिन वह टूटे हुए हैं उनमें से बहुत बदबू आती है कोई भी व्यापारी हो या ग्राहक हो उन शौचालय में जा नहीं सकता हमने प्रशासन में शिकायत भी की है लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं है। हमें सिर्फ एक कंप्लेंट नंबर दे दिया जाता है और कहा जाता है कि हम देख लेंगे और यहां पर साफ सफाई को लेकर भी कोई सुविधा नहीं है बारिश के दिनों में तो यहां पर बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं।
आशीष ग्रोवर ने बताया कि यहां पर लगभग हर तरह का ग्राहक आता है और महिलाएं भी आती हैं लेकिन महिलाओं के लिए यहां पर शौचालय की कोई सुविधा नहीं है। आशीष ग्रोवर कहते हैं कि यहां पर कुछ दिन पहले आग देने की समस्या हो गई थी लेकिन वह हम व्यापारियों ने मिलकर उसे पर काबू पा लिया था यहां पर इतनी तंग गलियां है और तारों का बहुत बड़ा जाल यहां पर बना रहता है।उन्होंने कहा कि यह सारा काम कॉरपोरेटर का होता है लेकिन कॉरपोरेटर अपनी ही दुनिया में मस्त रहता है उसे हमारी कोई परवाह नहीं।


