दिल्ली के पश्चिम विहार में क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार, 2.21 करोड़ रुपये जब्त

दिल्ली के पश्चिम विहार में क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार, 2.21 करोड़ रुपये जब्त

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि उसने पश्चिम दिल्ली के पश्चिम विहार में क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 2.21 करोड़ रुपये जब्त किये हैं। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में रैकेट का कथित सरगना अंकित गोयलभी शामिल है। पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिराम ने बताया, “सोमवार को सूचना मिली थी कि पश्चिम विहार इलाके में कुछ लोग क्रिकेट सट्टा खेल रहे हैं। सर्च वारंट हासिल कर एक घर में छापा मारा गया।”

टीम ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया और 2.21 करोड़ रुपये नकद, 18 मोबाइल फोन, दो नोट गिनने वाली मशीनें और दो जुआ ब्रीफकेस जब्त किए। डीसीपी ने कहा, “उनके खिलाफ पश्चिम विहार पश्चिम थाने में दिल्ली जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5/9 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।” पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान पता चला कि जुआ रैकेट का संचालन सरगना अंकित गोयल कर रहा था। यह भी पता चला कि यह धनराशि क्रिकेट सट्टा में जीत की राशि बांटने के लिए एकत्र की गई थी। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों की पहचान अंकित बंसल (35), मुकेश कुमार (52), नदीम (23), गुंजन कुमार (29), शशि यादव (24), गुरविंदर सिंह (25), गौरी शंकर (62), विमल (22), अचल बंसल (45), संजीव कुमार (45), गुलशन सतीजा (40), दीपक सिंह (35) और राजेश (50) के रूप में हुई है। डीसीपी चिराम ने कहा, “हमने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।”

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img