15 अगस्त की तैयारियां जोरो पर, शाहदरा पुलिस ने बम स्क्वॉड टीम, दमकल गाड़ी और अन्य एजेंसी के साथ किया मॉक ड्रिल

15 अगस्त की तैयारियां जोरो पर, शाहदरा पुलिस ने बम स्क्वॉड टीम, दमकल गाड़ी और अन्य एजेंसी के साथ किया मॉक ड्रिल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

15 अगस्त आजादी दिवस को लेकर एक तरफ देश भर में तैयारियां चली जा रही है। वहीं शाहदरा जिले पुलिस की ओर से भी किसी भी अप्रिय घटना से निपटाने के लिए मॉक ड्रिल किया जा रहा है। साथ ही पुलिस द्वारा शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि वह किसी तरह की वारदात को अंजाम ना दे सके। शाहदरा जिला के गीता कॉलोनी थाना अंतर्गत चाचा नेहरू अस्पताल में पुलिस को एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। जिसमें बताया गया कि एक संदिग्ध बैग है कंपाउंड के डस्टबिन के पास रखा है। एसीपी दिनेश कुमार, एसएचओ सत्यवान थाना गीता कॉलोनी पुलिस, बम स्क्वॉड टीम, दमकल गाड़ी और अन्य एजेंसी मौजूद रहे।

एसीपी दिनेश कुमार मैं बताया कि 2 बजकर 19 मिनिट एक कॉल प्राप्त हुई।जिसमें पुलिस और तमाम एजेंसियां मौके पर पहुंची तो बैग के अंदरटिफिन बॉक्स और जरूरी सामान रखा हुआ था पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू करी तो पता चला यह 15 अगस्त को देखते हुए अस्पताल के अंदर मॉक ड्रिल करवाई जा रही है। एसीपी ने कहा कि यह मॉक ड्रिल इसलिए किया जाता है। ताकि अंजेसियों की टाइमिंग नोट की जाए।अगर ऐसा कुछ ऐसी घटना होता है तो तमाम एजेंसी कितनी देर मौके पर पहुंचती है। वहीं फायर के अधिकारी अनूप सिंह ने कहा कि 2 बजकर 19 मिनिट कॉल प्राप्त हुई कि चाचा नेहरू हॉस्पिटल में एक लावारिस बैग रखा हुआ है जिसमें बम हो सकता है। तुरंत 1मिनिट के अन्दर मौके पर पहुंच कर पानी की पाइपलाइन बिछाई गई। अगर बम ब्लास्ट होता है तो आग लगने की डर होती है इसी को लेकर हम पूरी तरह से तैयार रहते हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img