दिल्ली के प्रीत विहार में अवैध रूप से चल रही थी बेसमेंट, मेयर शैली ओबेरॉय ने करवाया सील

दिल्ली के प्रीत विहार में अवैध रूप से चल रही थी बेसमेंट, मेयर शैली ओबेरॉय ने करवाया सील

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजेंद्र नगर के राव आईएएस स्टडी सर्किल में हादसे के बाद भी राजधानी दिल्ली के बेसमेंट में अवैध तरीके से कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं. दिल्ली नगर निगम ने इन कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रीत विहार इलाके में संस्कृत एकेडमी को दिल्ली नगर निगम ने सील कर दिया. इस दौरान दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ. शैली ऑबराय खुद मौजूद थी. इस मौके पर मेयर ने कहा की दिल्ली में बहुत सारे कोचिंग सेंटर है जो बेसमेंट में अवैध तरीके से चल रहे हैं. ये कोचिंग सेंटर एमसीडी की बिल्डिंग बाईलौज की धज्जियां उड़ा कर रखी है. मेयर ने कहा की दिल्ली नगर निगम अब ऐसे कोचिंग सेंटर पर एक्शन ले रहा है . जहां भी इस तरीके के कोचिंग सेंटर है किसी को बक्सा नहीं जाएगा. कोई भी अधिकारी दोषी पाया जाएगा तो उसे पर भी कार्रवाई की जाएगी. डॉ. शैली ऑबराय ने कहा की प्रीत विहार इलाके में संस्कृत एकेडमी नाम का कोचिंग सेंटर बेसमेंट में अवैध तरीके से चल रहा था. जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा,पूरी दिल्ली में कहीं पर भी बेसमेंट में.अवैध तरीके से चल रहे कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि राजेंद्र नगर में हुईघटना बहुत दुखद है.इसका उन्हें अफसोस है. इस तरीके की घटना दोबारा ना हो इसकी कोशिश की जा रही है. आपको बता दे की राजेंद्र नगर के राव आईएएस स्टडी सर्किल बेसमेंट में जल भरा होने की वजह से बेसमेंट की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे हैं तीन स्टूडेंट की दर्दनाक मौत हो गई. जांच में सामने आया कि बेसमेंट में आवाज तरीके से कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं. आलोचनाओं के बाद दिल्ली नगर निगम एक्शन में आया और अब तक एक दर्जन से ज्यादा बेसमेंट में चल रही कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई की है और उसे सील कर दिया है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img