सरकार ने पिछले लगभग 10 वर्षों में क्षेत्रवाद से उपर उठकर प्रदेश का समान विकास किया सुनिश्चित-डाॅ. बनवारी लाल

सरकार ने पिछले लगभग 10 वर्षों में क्षेत्रवाद से उपर उठकर प्रदेश का समान विकास किया सुनिश्चित-डाॅ. बनवारी लाल

हरियाणा के लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़के) और जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री ने कालका विधानसभा के लोगों को विकास कार्यों की दी सौगात

रिपोर्ट :कोमल रमोला

पंचकूला, 25 जुलाई- हरियाणा के लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़के) और जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने कालका विधानसभा के लोगों को सौगात देते हुए आज दोनों विभागों की लगभग 80 करोड़ 92 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से 30 सड़कों का उद्घाटन एवं शिलान्यास और 91.86 लाख रुपये की लागत से चार नए ट्यूब्वैल का शिलान्यास शामिल है।

कालका स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डाॅ बनवारी लाल ने 53.47 करोड़ रुपये की लागत से 71.24 किलोमीटर लंबी 11 सड़को का उद्घाटन और 26.02 करोड़ रुपये की लागत से 47.63 किलोमीटर लंबी 19 सड़को का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने जिन चार नए ट्यूब्वैलो का शिलान्यास किया, उनमें गांव पत्तन में 22.़92 लाख रुपये की लागत, गांव गणेशपुर भोरिया में 22.96 लाख रुपये की लागत, गांव नाला जबरोट में 22.92 लाख रुपये की लागत और गांव दमदमा में 23.06 लाख रुपये की लागत से ट्यूब्वैल शामिल है। इस अवसर पर कालका की पूर्व विधायिका श्रीमती लतिका शर्मा भी उपस्थित थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ बनवारी लाल ने कहा कि आज का दिन कालका विधानसभा क्षेत्र के लोगो के लिए खुशी का दिन है जब उन्हें एक साथ लगभग 81 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है । उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं की शुरूआत से कालका विधानसभा के लोगों को जहां बेहतर रोड कनैक्टिविटी उपलब्ध होगी वहीं स्वच्छ पेयजल की भी आपूर्ति भी होगी।

डाॅ बनवारी लाल ने कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार ने अपने अब तक के लगभग 10 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करते हुए क्षेत्रवाद से उपर उठकर समान विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जन सेवा की भावना से कार्य करते हुए लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरूआत कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है ताकि आमजन को आ रही समस्याओं का तुरंत समाधान हो और वे बिना किसी कठिनाई के सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सके।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में जल सरंक्षण और उसके सद्उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जल जीवन मिशन की शुरूआत की, जिसे हरियाणा में भी लागू किया गया। उन्होंने बताया कि हर घर नल से जल योजना के तहत प्रदेश में हर घर में नल से जल की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। हरियाणा इस योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य को तय समय से पूर्व हासिल करने वाला देश का पहला राज्य है।

डाॅ बनवारी लाल ने कहा कि पिछले लगभग 10 वर्षों में प्रदेश में सड़को का जाल बिछा है। नए नैशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, बाईपास और फ्लाई ओवर का निर्माण हुआ है, जिससे लोगों को बेहतर कनैक्टिविटी मिली और यातायात सुगम हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश के विकास के लिए पानी, बिजली, स्वास्थ्य और बेहतर कनैक्टिविटी जैसी मूलभूत आवश्यकताएं जरूरी है। यह प्रदेश के सुदृढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर का ही परिणाम है कि आज विदेशी कंपनियां भी हरियाणा में निवेश करने की इच्छुक है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का कार्य किया है। आज लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से सीधे उनके बैंक खातों में मिल रहा है, जिससे न केवल भ्रष्टचार पर अंकुश लगा है बल्कि लोगों को कार्यालयों के चक्कर काटने से भी निजात मिली है। इसका सबसे अधिक लाभ गरीब लोगों को मिला है।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कालका की पूर्व विधायिका एवं राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा ने कालका विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए हरियाणा के लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़के) और जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न सड़क परियोजनाओं की शुरूआत से विशेषकर कालका, पिंजौर और रायपुररानी के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी वहीं नए ट्यूब्वलों के निर्माण से गांव पत्तल, गणेशपुर भोरिया, नाला जबरोट और दमदमा को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कालका विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास परियोजनाएं लागू की हैं। हाल ही मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एश्यिा की पहली आधुनिक सेब, फल और सब्जी मंडी पिंजौर के प्रथम चरण का उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में टूरिज्म को बढावा देने के लिए विभिन्न साहसिक गतिविधियां शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि आज कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी में पानी की कोई समस्या नहीं है। इसके अलावा एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नई सड़के और पुलों का निर्माण किया गया है।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़के) के मुख्य अभियंता एनके तौमर, अधीक्षक अभियंता संदीप गोयल, कार्यकारी अभियंता आशीष चौहान और जगविन्द्र रंगा, जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता और निदेशक राजीव बातिस, अधीक्षक अभियंता टीआर पंवार, कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, बीडीपीओ विनय कुमार , जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग की जिला सलाहकार आरजू चैधरी, बीआरसी नरेंद्र मोदगिल, बीडीसी चेयरमैन सतबीर सिंह, विनोद चुग, मंडलाध्यक्ष पिंजौर नराता राम, पवन धीमान, राजेश कालिया, कमल शर्मा, सुखबीर, जमना दास, गगन चैहान, मीना, हरविंद्र, संतोष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img