एचआर मैनेजर को मिली धमकी, ऑडियो वायरल

अमर सैनी

नोएडा। सोशल मीडिया पर बुधवार को एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में कंपनी का मालिक एक एचआर मैनेजर को धमकाता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि एचआर मैनेजर ने आरोपी की कंपनी में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों नौकरी दी थी। जिसके बाद कंपनी मालिक भड़क गया। पीड़ित एचआर मैनेजर ने घटना की शिकायत थाना सेक्टर-63 पुलिस से की है।

चार मिनट 51 सेकेंड के इस ऑडियो में धमकी देने वाला व्यक्ति सेक्टर-63 डी ब्लॉक स्थित एक कंपनी का मालिक बताया जा रहा है। जबकि दूसरा व्यक्ति एक कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर है। धमकी देने वाला व्यक्ति कहता है कि वह उसकी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को नौकरी न दे। जिन लोगों को नौकरी पर रखा है, उन्हें निकाला जाए। ऐसा न करने पर वह उसकी हड्डी-पसली तोड़ देगा। गाली-गलौज करते हुए वह उसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराने की धमकी भी देता है। उसका दावा है कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती। उसका कहना है कि अगर इसी तरह से उसकी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को दूसरे लोग नौकरी देने लगे तो उसे कंपनी बंद करनी पड़ेगी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला सोशल मीडिया से उनके संज्ञान में आया है। कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img