जिला के डीआईटीएस के अधीन कार्यरत कम्पयूटर ऑपरेटर्स ने विधायक को सोंपा ज्ञापन

जिला के डीआईटीएस के अधीन कार्यरत कम्पयूटर ऑपरेटर्स ने विधायक को सोंपा ज्ञापन

विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगे बिल्कुल जायज

रिपोर्ट : कोमल रमोला

पंचकूला 23 : कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी को उनके आवास पर मंगलवार को डीआईटीएस के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष श्रीमति विनय शर्मा, शमशेर सिंह, अनिल छाबड़ा, विनोद कुमार, रविंद्र, सीमा मोर, रोबिन सिंह, जसवीर सिंह, कमल शर्मा, साहिल ने मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा और विधायक के साथ अपनी मांगों को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि जिले के सरकारी विभागों में बहुत सारे कंप्यूटर ऑपरेटर ऐसे हैं जो 20 साल से काम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अभी तक पक्का नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने कई अपनी मांगे विधायक प्रदीप चौधरी के समक्ष रखी और कहा कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाए। ताकि उन्हें राहत मिल सके।

विधायक प्रदीप चौधरी ने कर्मचारियों की बात सुनने के बाद कहा कि कर्मचारियों की मांगे बिल्कुल जायज है। क्योंकि इतने लंबे समय से यह कर्मचारी सरकारी विभागों में काम कर रहे हैं और सरकार की योजनाओं तक लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ऐसी सूरत में उनको समान काम समान वेतन दिया जाएं और उनकी नौकरी भी पक्की की जाए। अभी हमेशा उनके ऊपर नौकरी जाने की तलवार लटकी रहती है। इसके साथ-साथ इन कर्मचारियों को पक्का भी सरकार को करना चाहिए और मैं तो यह मांग करता हूं कि जितने भी प्रदेश के कच्चे कर्मचारी हैं उन सभी को सरकार जल्द से जल्द पक्का करें और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरी नई देने का भी काम करें। चौधरी ने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि वह उनकी मांगों को मीडिया और अपने कार्यालय के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएंगे।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img