Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

मोदी सरकार ने दूरदृष्टि से बनाया समग्र और समावेशी बजट : डा. सतीश पूनिया

डा. सतीश पूनिया
मोदी सरकार ने दूरदृष्टि से बनाया समग्र और समावेशी बजट : डा. सतीश पूनिया

मोदी सरकार ने दूरदृष्टि से बनाया समग्र और समावेशी बजट : डा. सतीश पूनिया

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़, 23 जुलाई।

हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे दूरदृष्टि से बनाया गया समग्र और समावेशी बजट बताया है। डा. पूनिया ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को नई उड़ान देगा।

प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने इसे किसान, युवा, महिला और गरीबों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला भी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट तो ट्रेलर है, मोदी सरकार की प्रतिबद्धता स्वर्णिम युग की है। खेती किसानी के लिए 1.52 लाख करोड़ का बजट सामान्य बात नहीं है। मोदी सरकर का किसानों के प्रति समर्पण है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी समग्रता से, समावेश से और दूरदृष्टि से बनाया हुआ बजट है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत के संकल्प को नई उड़ान देगा।

डा. पूनिया ने कहा कि बजट में पांच योजनाओं पर 2 लाख करोड़ का आवंटन देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि 11 हजार 500 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना पर खर्च होंगे। मोदी सरकार ने ऐसी 25 हजार बस्तियों को चिन्हित किया है जिन्हें सड़क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम सड़क योजना के तहत अब तक 6 लाख किलोमीटर सड़कें बनाई गई है। डा. पूनिया ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश की दशा और दिशा सुधरी है। मोदी सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया है। शिक्षा के ढांचे में सुधार के लिए मोदी सरकार बेहतर काम कर रही है। देश लंबे समय तक अंग्रेजों का गुलाम रहा और मैकाले की शिक्षा पद्धति से शिक्षा और रोजगार के ढांचे में विकृति आ गई थी। शिक्षा का मतलब ही बाबू तैयार करने तक रह गया था, जिससे लोग सरकारी नौकरियां पर निर्भर रहते थे। डा. पूनिया ने कहा कि मोदी सरकार ने स्टार्टअप, मुद्रा और कौशल विकास को गति दी जिससे युवा अब आत्मनिर्भर होकर अपने पैरों पर खड़े हो रहे हैं। श्री पूनिया ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं को स्वरोजगार और निर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। 500 कंपनियों में 5 करोड़ युवाओं को इंटरशिप की सुविधा मिलेगी।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि स्वामीनाथन रिपोर्ट पर पहले चर्चा होती थी, काम कुछ नहीं होता था। कांग्रेस ने 50 साल देश पर शासन किया, लेकिन किसानों को उनके हालातों पर ही छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि देश में 80 फीसदी छोटे किसान हैं जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ सीधे तौर पर मिल रहा है। हरियाणा 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रहा है। डा. पूनिया ने शानदार बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *