एसी चालू करते ही शॉर्ट सर्किट से कंपनी में आग लगी

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-10 के डी ब्लॉक की गुड फूड पैकेजिंग कंपनी में शुक्रवार सुबह एसी चालू करते ही शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जिस समय आग लगी, उस समय कर्मचारी आने शुरू हुए थे। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि फूड पैकेजिंग कंपनी में सुबह 10:40 बजे आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम से मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग का दायरा बढ़ता देख एक अन्य गाड़ी भेजी गई। कंपनी सुबह साढ़े दस बजे के आसपास खुली थी। एसी ऑन करते ही उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। फूड पैकेजिंग इंडस्ट्री होने की वजह से अंदर फायल पेपर गत्ता और अन्य सामान था। ऐसे में तेजी से आग पकड़ी। मिनटों में ही आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग कंपनी की पहली मंजिल पर एसी से लगी थी और नीचे फ्लोर तक फैल गई थी। निचली मंजिल पर रखा पैकेजिंग का सामान जलकर राख हो गया। आग की वजह से इमारत में बहुत ज्यादा धुआं भर गया था, जिसे मशीन के जरिए बाहर निकाला गया। इसके बाद अंदर सर्च ऑपरेशन किया गया। धुआं ज्यादा होने के कारण दमकलकर्मी ऑक्सीजन मॉस्क और सिलेंडर की मदद से इमारत के अंदर गए। कंपनी में कोई भी कर्मचारी नहीं था। कोई जनहानि नहीं होने पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img