G-20 में दिल्ली के सौंदर्यीकरण में करोड़ों लगे, मगर कुछ समय में ही हुआ हाल-बदहाल

G-20 में दिल्ली के सौंदर्यीकरण में करोड़ों लगे, मगर कुछ समय में ही हुआ हाल-बदहाल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

करोड़ों रुपए खर्च कर जी20 के दौरान विकास मार्ग का सौंदर्यीकरण किया गया था। मगर कुछ समय के अंदर ही हालात पहले जैसे हो गए हैं। पैरलल पार्किंग सिस्टम गायब है। रोड, सर्विस लेन और फुटपाथ तक में अतिक्रमण पहले की तरह हो गए हैं। लक्ष्मी नगर से कड़कड़ी मोड़ तक करीब ढाई किलोमीटर लंबे विकास मार्ग के सौंदर्यीकरण में करीब 32 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इसमें रोड की लाइट, हरियाली के साथ गाड़ियों की अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को रोकने के लिए सड़क किनारे करीब 4 फीट चौड़ा फुटपाथ नुमा पैरलल पार्किंग सिस्टम बनाया गया था। V3s मॉल से विजय चौक रेड लाइट पर बना सौंदर्यकरण के हालात बहुत बेकार हो गया है। वहां देखकर लगता ही नहीं कि यह सौंदर्यीकरण कुछ बचा है फुटपाथ पर बने पिलर से लेकर पार्किंग के लिए बनाए गए पिलर लगभग 80% टूट गए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां मटेरियल काफी घटिया क्वालिटी का इस्तमाल किया गया था। शकरपुर लक्ष्मी नगर इलाके के साथ सौतेला व्यवहार किया गया प्रीत विहार इलाके में मटेरियल अच्छा इस्तमाल गया। यह सौंदर्यीकरण के नाम पर पिलर में बदरपुर भर गया जो कुछ दिन में अपनाआप टूट गया रोड चौड़ा करने के नाम पर रोड भी छोटे किए गए। जिससे यहां जाम लगता है g20 आने के समय अतिक्रमण हटाया गया था लेकिन अतिक्रमण और बढ़ गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img