प्रॉपर्टी डीलर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के यमुना खादर क्षेत्र के मोतीपुर गांव में प्रॉपर्टी का काम करने वाले हरियाणा के एक डीलर ने कुछ लोगों पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरियाणा के फरीदाबाद के नवादा गांव निवासी यूनुस खान ने पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदार अनीस खान के साथ इकोटेक वन कोतवाली क्षेत्र में जमीन खरीदने-बेचने का काम करता है। वह कुछ दिन पहले अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान तीन कारों में सवार होकर कुछ लोग हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने को कहा। आरोपियों ने निर्माण कार्य करने के लिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने चार लोगों पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कमिश्नर ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img