रितेश -जेनेलिया ने अंगदान करने का लिया संकल्प

नई दिल्ली, 8 जुलाई: राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन ( एनओटीटीओ) की ओर से देशभर में चलाए जा रहे अंगदान जागरूकता माह के दौरान बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी ने अंगदान करने का संकल्प लिया है। इससे जहां लोगों को अंगदान के प्रति प्रेरणा मिलेगी। वहीं, अंग विफलता से पीड़ित मरीजों को नवजीवन का उपहार मिल सकेगा। इस बयान के साथ ही एनओटीटीओ निदेशक डॉ अनिल कुमार ने बॉलीवुड स्टार जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया का आभार व्यक्त किया।

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी करके अपने अंग दान करने के संकल्प के बारे में जानकारी दी है। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह इस बारे में लंबे समय से सोच रहे थे।रितेश ने कहा, किसी के लिए ‘जीवन के उपहार’ से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता। जेनेलिया और मैंने अपने अंग दान करने का संकल्प लिया है। हम आप सभी से इस महान कार्य में शामिल होने और ‘जीवन के बाद का जीवन’ का हिस्सा बनने का आग्रह करते हैं। जेनेलिया ने भी कहा, हां, हमने अपने अंग दान करने का संकल्प लिया है और हमारे लिए जीवन के उपहार से बेहतर कोई उपहार नहीं है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img