पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा सवार मजदूर की मौत

अमर सैनी

नोएडा। सोरखा कट के पास पिकअप चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ई-रिक्शा सवार मजदूर को टक्कर मारकर घायल कर दिया। उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने सेक्टर-113 थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
शिकायत में सोरखा निवासी निर्मला देवी ने बताया कि उनके पति चंद्रिका राय मजदूरी करते थे। दंपती बिहार के मूल निवासी हैं और वर्तमान में सेक्टर 115 स्थित सोरखा गांव में किराए के मकान में रहते हैं। तीन जुलाई को शाम साढ़े सात बजे के करीब शिकायतकर्ता के पति चंद्रिका राय ई-रिक्शा से पर्थला से घर आ रहे थे। ई-रिक्शा जब सोरखा कट के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए अज्ञात पिकअप के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रिका राय गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। उपचार के दौरान घायल चंद्रिका राय की मौत हो गई। चंद्रिका के घर में पत्नी के अलावा दो बेटी और दो बेटे हैं। हादसे के बाद से परिवार में शोक की लहर है। चंद्रिका राय घर में कमाने वाले इकलौते इंसान थे। ऐसे में परिवार के सामने अब रोजी और रोजी का भी संकट पैदा हो गया है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img