आप ने दिल्ली मॉडल को जन-जन तक पहुंचने का लिया संकल्प

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। आम आदमी पार्टी (आप) के गौतमबुद्धनगर जिला इकाई ने एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के भविष्य की रणनीतियों और स्थानीय मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। यह बैठक स्थानीय नेता दिलदार अंसारी के आवास पर आयोजित की गई, जिसमें जिला प्रभारी सीएम चौहान ने अध्यक्षता की। बैठक के दौरान स्थानीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी चुनावों के लिए रणनीतियों पर मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उठाया और उनके समाधान के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।

जिला प्रभारी चौहान ने पार्टी की मूल विचारधारा पर जोर देते हुए कहा, “हम सभी अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। हमारा लक्ष्य है उनके विचारों और आदर्शों को उत्तर प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाना है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए, जिनका उद्देश्य पार्टी के जमीनी स्तर पर प्रभाव को मजबूत करना था। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “हमारा प्राथमिक कर्तव्य है जनता की आवाज बनना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना। आम आदमी पार्टी का मूल मंत्र है- जनसेवा। इस बैठक में प्रमुख रूप से माइनॉरिटी जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी, कैलाश शर्मा, श्रम प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश प्रजापति, प्रशांत रावत, राहुल सेठ, अनिल चेची, मनोज यादव, विवेक शर्मा, जयकिशन जायसवाल, भगत जी, अफजल, सत्यनारायण कुशवाहा, करण मास्टर और योगेश सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img